Back to News

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB को साय सरकार ने किया फ्री हैंड?? , अब होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB को साय सरकार ने किया फ्री हैंड?? , अब होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही
रायपुर 18 मई 2024 - छत्तीसगढ़ की ACB ने कल भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरों के खिलाफ मुहिम चलाते हुए चार सरकारी मुलाजिमों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब ACB ने एक दिन में चार-चार कार्रवाइयां की है। वो भी तब, जब ACB और EOW का पूरा सिस्टम महादेव सट्टा ऐप समेत कई जांचों में उलझा हुआ है। उसके बाद भी पूरे प्रदेश में कल कार्रवाइयां की गई। 

बताते हैं, गुड गवर्नेंस के लिए सरकार ने EOW और ACB को फ्री हैंड दे दिया है। सरकार ने भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ कोई मुरव्वत न करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हालांकि कहने के लिए EOW और ACB राज्य सरकार की स्वतंत्र जांच एजेंसी है। उसे अपने हिसाब से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। मगर ये सिर्फ कहने के लिए है। बिना सरकार से इजाजत लिए ACB का कोई कार्रवाई नहीं करती। 

राज्य सरकारें ऐसा चाहती भी नहीं कि EOW और ACB ताकतवर होकर कार्यवाही करें। लेकिन राजस्थान में EOW और  ACB इतना सक्षम है कि IAS , IPS अधिकारियों को गिरफ्तार कर लेती है। मगर छत्तीसगढ़ में पटवारी , डिप्टी रेंजर से उपर नहीं उठ पाते। पिछले पांच साल में EOW और ACB के हाथ-पैर बांध दिए गए थे। आलम यह रहा कि पांच साल में ACB और EOW ने पांच कार्यवाही भी नहीं की।