Back to News

गड़ा खजाना पाने के चक्कर मे तांत्रिक के हाथों बेटी और बहन के साथ अपनी भी इज्जत लुटा बैठी महिला

गड़ा खजाना पाने के चक्कर मे तांत्रिक के हाथों बेटी और बहन के साथ अपनी भी इज्जत लुटा बैठी महिला
रतलाम 18 फरवरी 2024 - कथित तांत्रिक द्वारा रतलाम जिले के आलोट नगर में एक महिला, उसकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। वह उनके घर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर रह रहा था। आसपास के लोगों व अन्य रिश्तदारों को शंका होने पर उन्होंने जब जानकारी निकाली तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद लोगों ने कथित तांत्रिक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तांत्रिक की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार कथित आरोपी तांत्रिक बलवीर सिंह पुत्र महावीर बैरागी निवासी ग्राम बेगू जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एक सप्ताह पहले किसी काम से आलोट आया था। आलोट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य के मित्र से तांत्रिक की पहचान हुई थी। तांत्रिक ने उसे गढ़ा धन निकालने का कहा था।

इसके बाद पीड़ित परिवार से तांत्रिक ने उनके घर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर उन्हें अपने झांसा में फंसाया और उनके घर जाकर रहने लगा। पीड़ितों के अनुसार तांत्रिक ने उन्हें गले में बांधने के लिए कथित ताबिज दिए थे। इसके बाद महिला के पति व पुत्र पर दबाव बनाकर मेहंदीपुर मंदिर दर्शन करने भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार तांत्रिक ने उनसे कहा था कि घर पर महिलाएं ही रहेगी, तभी वहा तांत्रिक क्रिया कर पाएंगे। पति व पुत्र बाहर चले गए। उधर, आरोपित तांत्रिक बलवीर सिंह ने महिला को पानी में मिलाकर कुछ पिला दिया। अचेत होने पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि इसी प्रकार उसने उनकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ भी दुष्कर्म किया।