Back to News

IMD ने छत्तीसगढ़ में जारी किया तीन घंटे का येलो अलर्ट , इन जिलों में आँधी के साथ बारिश की संभावना

IMD ने छत्तीसगढ़ में जारी किया तीन घंटे का येलो अलर्ट , इन जिलों में आँधी के साथ बारिश की संभावना
रायपुर 07 मई 2024 - छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी से आज राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा में बारिश की चेतापनी दी है। मौसम विभाग ने आज की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाये रहेंगे और कई जगहों बार तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम या रात में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।