Back to News

छत्तीसगढ़ में मौषम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा UPDATE , जाने कैसा रहेगा मौषम का हाल

छत्तीसगढ़ में मौषम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा UPDATE , जाने कैसा रहेगा मौषम का हाल
रायपुर 10 जनवरी 2024 - पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नम हवाओं के आने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह और रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर के वक्त तेज धूप के चलते ठंड गायब हो गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और 14 जनवरी तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इसके साथ ही कवर्धा  जिले व उससे लगे क्षेत्रों में हल्की वर्षा के भी आसार है। बुधवार को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में ब़ढ़ोतरी होगी। प्रदेश भर में मंगलवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण इन दिनों ठंड थोड़ी कम हुई है, लेकिन आने वाले दो दिनों में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा और प्रदेश में ठिठुरन में बढ़ोतरी होने वाली है।