Back to News

पति ने अपने सामने दोस्त से लुटवाई पत्नी की इज्जत , FIR होने के बाद दोनो फरार

पति ने अपने सामने दोस्त से लुटवाई पत्नी की इज्जत , FIR होने के बाद दोनो फरार
अनूपपुर 12 जुलाई 2024 - अनूपपुर जिले से दुष्कर्म का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म करा डाला। शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि आरोपी पति का दोस्त ही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पूरा मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है। जहां हैवान पति ने पहले अपने दोस्त को घर में बुलाया फिर अपने ही सामने पत्नी का रेप करवाया। वहीं मामले की शिकायत करने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी पति के घर से बाहर होने पर मौका पाकर पीड़िता थाने गई और पूरी आपबीती रोते हुए पुलिस को बताई। महिला की शिकायत पर आरोपी पति और दुष्कर्म करने वाले दोस्त के खिलाफ जबरन रेप सहित जान से मारने की धमकी को लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दरअसल घटना बीते 29 जून की है। कोतमा थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति ने अपने दोस्त को घर पर खाने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोस्त के साथ जबरन उसे कमरे में बंद कर दिया, फिर उसके दोस्त ने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।