Back to News

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , IMD ने लोगो से की सावधान रहने की अपील

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , IMD ने लोगो से की सावधान रहने की अपील
रायपुर 21 जुलाई 2024 -  छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश कई जिलों से रेड अलर्ट और कई जिलों के आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के मुताबिक मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बालोद जिले में भी तेज बारिश होगी।

बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले के रेड अलर्ट जारी किया है। यहां काफी ज्यादा बारिश हो सकती है।

वहीं अगले 48 घंटे में रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, बस्तर, सुकमा जिले में भारी बारिश की संभावना है। वहीं कोंडगांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही IMD ने रेड अलर्ट वाले जिले के लोगो से सावधान रहने की अपील की है।