Back to News

प्रधान आरक्षक ने निभाया दोस्ती का फर्ज , नशे में धुत्त दोस्त से साथ लिपट कर ठेले में सोया , अब होगा सस्पेंड

प्रधान आरक्षक ने निभाया दोस्ती का फर्ज , नशे में धुत्त दोस्त से साथ लिपट कर ठेले में सोया , अब होगा सस्पेंड
दमोह 28 फरवरी 2024 - मध्यप्रदेश से पुलिस वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मध्यप्रदेश के दमोह जिला में एक पुलिसकर्मी वर्दी पहने एक शराबी के साथ ठेले पर सोये नजर आये. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो दमोह जिला मुख्यालय पर जबलपुर नाका के पास का है. जहाँ हेड कांस्टेबल शराब के नशे में धुत शराबी के साथ लिपटकर सोते नजर आये. इतना ही नहीं शराबी ने हेड कांस्टेबल के ऊपर अपना हाथ और पैर डाला हुआ है. किसी ने उनका यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पंहुचा तो पुलिस विभाग में हंगामा मच गया।

सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पता किया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी कौन है. और आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।