Back to News

ज्योत्सना महंत को दूसरी बार लोकसभा चुनाव जिताने में इन्होंने की है मदद , डॉ महंत ने जीत के राज से उठाया पर्दा

ज्योत्सना महंत को दूसरी बार लोकसभा चुनाव जिताने में इन्होंने की है मदद , डॉ महंत ने जीत के राज से उठाया पर्दा
रायपुर 07 जून 2024 - छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कोरबा लोकसभा जीत के बाद आज रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि जब भी पूरे दिल और दिमाग से पूरी ईमानदारी से अपने लिए संघर्ष किया जाए खुद को विजयी मान कर चुनाव लड़े, तभी आप चुनाव जीतते हैं। अगर आपके के मन में कोई कसक है या फिर किसी गलत चीज का एहसास है तब ही चुनाव लड़ने में कठिनाई होती है। 

डॉ महंत ने कहा मैंने हमेशा अपने साथियों के साथ भाषण में भी कहा है जो ईश्वर को साक्षी मानकर, गरीबों के प्रति समर्पित रहते हैं। उनको भगवान, ईश्वर, खुदा या ईसा मसीह जो भी कह लीजिए वो जरुर मदद करते हैं। 

ऊपर वाले के सिवा आज तक किसी ने मेरी मदद नहीं की। मुझे ये कहने में गर्व हो रहा है कि हम पांचवी बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। तीन बार जनता ने मुझे चुना और दो बार मेरी धर्म पत्नी ज्योत्सना महंत को।