Back to News

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने फाँसी लगकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने फाँसी लगकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
नरसिंहपुर 02 मार्च 2024 - मध्यप्रदेश के नरसिंह पुर में शुक्रवार को आम के पेड़ से एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक केंद्रीय विद्यालय स्कूल का शिक्षक है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। 

दरअसल, करेली के पास नेशनल हाईवे 44 के नजदीक आम के बगीचे में लगे आम के पेड़ से आज अनिल यादव का शव लटका हुआ मिला। मृतक केंद्रीय विद्यालय नरसिंह पुर में पदस्थ बताया जा रहा है मृतक राजगढ़ जिले के ब्यावरा का रहने वाला है। 

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर और आस पास के लोगों से पूछताछ कर विवेचना में जुट गई है।