Back to News

प्रेमी के साथ पार्क में बैठी युवती के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रेमी के साथ पार्क में बैठी युवती के साथ गैंगरेप , चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
मंडला 17 जनवरी 2024 - सिटी कोतवाली क्षेत्र में चार आरोपितों ने मंगलवार शाम मित्र के साथ बैठी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत चार आरोपितों को अभिरक्षा में लिया है। 

सिटी कोतवाली प्रभारी शफीक खान ने बताया कि एक 22 वर्षीय युवती देर शाम अंधेरे में अपने पुरुष मित्र के साथ बैठी थी। इसी दौरान चार युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती के मित्र को दूर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। 

आरोपितों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।