Back to News

एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी , मृतकों में माँ बेटे और भाई बहन शामिल

एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी , मृतकों में माँ बेटे और भाई बहन शामिल

सागर 27 जुलाई 2025 - मध्य प्रदेश के सागर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. यहाँ एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. सभी जान देदी. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है. मामला सागर जिले की खुरई तहसील के देहात थानांतर्गत टीहर गांव का है. घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान परिवार के मुखिया मनोहर लोधी, उसकी मां फूलरानी लोधी (70) बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक़, मनोहर लोधी अपने परिवार के साथ एक खेत में बने मकान में रहता था. मकान की ऊपर की मंजिल में भाई नंदराम रहता है. शुक्रवार और शनिवार दरमियानी रात उसने मां फूलरानी लोधी (70) बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ जहर खा लिया. जहर खाने के बाद सभी उल्टियां करने लगे. उनकी आवाज सुनकर मकान की ऊपर की मंजिल में रहने वाला भाई नीचे आया. उसने देखा की सभी तड़प रहे थे।

उसने तुरंत आसपास ग्रामीणों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी. लेकिन तबतक फूलरानी और अनिकेत की मौत हो चुकी थी. मनोहर और उसकी बेटी शिवानी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहाँ उनकी भी मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही. स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।