Back to News

पूर्व विधायक के बेटे ने एक्ट्रेस के साथ किया रेप , आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पूर्व विधायक के बेटे ने एक्ट्रेस के साथ किया रेप , आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
पुणे 30 जनवरी 2024 - महाराष्ट्र पुलिस ने राज्य के पूर्व विधायक रविकांत पाटिल के बेटे के खिलाफ मराठी अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मराठी अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि विधायक के शादीशुदा बेटे विराज रविकांत पाटिल ने शादी का झांसा देकर रेप किया। मराठी अभिनेत्री का आरोप है कि विराज रविकांत पाटिल फेसबुक के जरिये 2023 में संपर्क में आया था और दोस्त बना था। अभिनेत्री का आरोप है कि पूर्व विधायक के बेटे ने शादी की डिमांड करने पर धमकाया।

सोलापुर पुलिस ने पूर्व विधायक रविकांत पाटिल के  बेटे विराज रविकांत पाटिल पर अभिनेत्री से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया। घटना अगस्त 2023 से जनवरी 2024 के बीच की बताई गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। वह अगस्त 2023 में फेसबुक के माध्यम से उससे जुड़ा था। उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का वादा किया था। जिसके बाद सहमति से यौन संबंध बने।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया। और जब वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी, तो आरोपी ने उसकी कॉल को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया। जब महिला ने आरोपी से संपर्क किया और उससे शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने बंदूक की नोक पर उसे धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 (2) (एन) , 377, 323 , 504 और 506 के साथ-साथ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।