Back to News

पूर्व विधायक व कद्दावर भाजपा नेता का निधन , निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , पार्टी में शोक की लहर

पूर्व विधायक व कद्दावर भाजपा नेता का निधन , निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , पार्टी में शोक की लहर
मुरैना 25 जनवरी 2024 - मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व विधायक बंसीलाल जाटव का आज निधन हो गया। बंसी लाल जाटव लंबे समय से बिमार चल रहे थे। उनका इलाज राजधानी भोपाल में चल रहा था। जिके बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक बंसीलाल जाटव का अंतिम संस्कार आज पोरसा में किया जाएगा।

बता दें बंसीलाल जाटव अंबाह विधानसभा से विधायक रह चुके है। जिसके बाद भाजपा से नाराज होकर बंसी लाल जाटव ने पार्टी से बगावत कर सपा का हाथ थाम लिया था। बंशीलाल जाटव कद्दावर नेता माने जाते हैं जिसके बाद उन्होंने फिर घर वापसी की थी। वे 1993 से लेकर 2003 तक विधायक रहें है।