बहादुरगढ़ 25 फरवरी 2024 - हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। INLD के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस हमले में नफे सिंह राठी समेत 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।
इस हमले में उनके 3 सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी है। बराही फाटक के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले में नफे सिंह राठी के गले में दो गोलियां लगी है। इसके अलावा उनकी कमर में भी गोलियां लगी हैं। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल अन्य की भी गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हमलावर कहां से आए थे और किधर चले गए पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल जिस जगह हमला हुआ उसके आसपास के CCTV चेक करने में जुट गई है। बता दें कि नफे सिंह राठी INLD के प्रदेश अध्यक्ष है और वो खुद बहादुरगढ़ से INLD के विधायक भी रह चुके हैं।