तेलंगाना 26 जनवरी2024 - देश भर में मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच तेलंगाना से एक बड़ी खबर है। यहां ध्वजारोहण के दौरान बीआरएस के नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम महमूद अली बेहोश हो गए। शुक्रवार को हैदराबाद के तेलंगाना भवन में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा था। इसी दौरान ध्वजारोहण के समय पूर्व डिप्टी सीएम महमूद अली बेहोश होकर गिर गए। महमूद अली को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
महमूद अली केसीआर की पार्टी बीआरएस के नेता हैं. वे 2014 से 2018 तक तेलंगाना के डिप्टी सीएम रहे. केसीआर के दूसरे कार्यकाल में महमूद अली को राज्य गृह मंत्रालय, जेल और अग्निशमन सेवाओं के विभाग दिए गए थे।
महमूद अली का विवादों से भी पुराना नाता रहा. तेलंगाना के गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था. इस पर काफी विवाद हुआ था. महमूद अली ने कहा था, छोटे कपड़े पहनने से महिलाओं को परेशानी हो सकती है।