Back to News

पूर्व CM पॉस्को एक्ट के तहत हो सकते है गिरफ्तार , राज्य के गृहमंत्री ने दिए गिरफ्तारी के संकेत

पूर्व CM पॉस्को एक्ट के तहत हो सकते है गिरफ्तार , राज्य के गृहमंत्री ने दिए गिरफ्तारी के संकेत
बेंगलुरु 13 जून 2024 - कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (POCSO) एक्ट के तहत मामले की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (CID) ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है और अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”नोटिस भेज दिया गया है और आरोप पत्र 15 जून तक दाखिल किया जाना है। इससे पहले वे (CID) आरोप पत्र दाखिल करें उन्हें इसके लिए प्रक्रिया का पालन करना होगा। उन्हें येदियुरप्पा का बयान दर्ज करना होगा और उन्हें (अदालत में) पेश करना होगा। ये सब प्रक्रियाएं हैं और विभाग इसका पालन करेगा।

जी परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं यह नहीं कह सकता कि ये जरूरी है। इसका फैसला CID करेगी। अगर उन्हें जरूरत महसूस होती है तो वह ऐसा करेंगे।” सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के कद्दावर नेता फिलहाल दिल्ली में हैं और लौटने के बाद जांच में शामिल हो सकते हैं।