उमरिया 25 फरवरी 2024 - कुचवाही तिराहा के पास हुई एक दुर्घटना में दो आदिवासियों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना SDO फारेस्ट के वाहन से हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में लवकेश सिंह गोंड निवासी बसही और प्रेमबाई सिंह गोंड शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना वाहनों की तेज गति के कारण हुई है। घटना के समय SDO फॉरेस्ट अपने वाहन पर सवार थे।
बताया गया है कि ग्राम मरदरी से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक सवार लवकेश सिंह गोंड निवासी बसही थाना ब्योहारी उम्र 40 वर्ष अपनी रिश्तेदार प्रेमबाई सिंह गोंड निवासी लखनौटी थाना मानपुर उम्र 35 वर्ष के साथ अपने ग्रह ग्राम लौट रहे थे। ताला मोड़ के कुचवाही तिराहा के पास गहरी टर्निग के पास पहुंचे ही थे कि मानपुर की तरफ से वन विभाग के SDO बी.एस. उप्पल अपने थार वाहन से ताला की तरफ जा रहे थे।
जिनकी बाईक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाईक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। ठीक उन्ही के पीछे अन्य रिश्तेदार भी अपने बाईक से वापस आ रहे थे जिनके माध्यम से ही दोनों की पहचान हो पाई।