Back to News

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और गर्मी से पहली मौत , नर्सरी में काम करते वक्त महिला मजदूर ने तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और गर्मी से पहली मौत , नर्सरी में काम करते वक्त महिला मजदूर ने तोड़ा दम
दुर्ग 29 मई 2024 - छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है।

जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला मंगलवार दोपहर में नर्सरी तैयार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वो वहीं पर बेहोश होकर गिर गई।

महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी भेजा।