Back to News

साय मंत्रिमंडल की पांचवीं बैठक आज , मोदी की इस गारंटी पर हो सकता है फैसला

साय मंत्रिमंडल की पांचवीं बैठक आज , मोदी की इस गारंटी पर हो सकता है फैसला
रायपुर 17 जनवरी 2024 - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिपरिषद की पांचवी बैठक बुधवार को होगी। शाम पांच बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक में मोदी की गारंटी के प्रमुख वादों को लेकर फैसला हो सकता है। 

इसमें महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की महतारी वंदन योजना और राजिम पुन्नी मेला की जगह राजिम कुंभ का आयोजन कराने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा आगामी बजट को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।