गुरुग्राम 06 अगस्त 2024 - गुरुग्राम में ससुर ने अपनी बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 7 इलाके की है. यहां 59 वर्षीय ससुर ने 23 वर्षीय बहू को बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की. फिर गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद खुद ही कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने पाया कि 23 वर्षीय महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था. उसके हाथ पैर बंधे थे. पुलिस ने आरोपी ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने खुलासा कि कैसे उसने इस घटना को अंजाम दिया और इसके पीछे वजह क्या है।
मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय अमिता के तौर पर की गई. उसकी शादी 2017 में सेक्टर 7 में रहने वाले मुकुल के साथ हुई थी। महिला के ससुर देविंदर और मृतका के पति मुकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पति और ससुर का कहना है कि उसकी बहू का एक्स्ट्रा मेरिटिल अफेयर चल रहा था और वो परिवार की इज्जत को तार-तार करने में लगी थी. बस इसी कारण से उसने और उसके बेटे ने मिलकर अमिता की हत्या कर दी।