Back to News

सात समुद्र पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह , राममय हुआ अमेरिका

सात समुद्र पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह , राममय हुआ अमेरिका
नई दिल्ली 13 जनवरी 2024 - 22 जनवरी को भारत ही नहीं पूरी ​दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि इस दिन भगवान राम अयोध्या में विराजमान होंगे। पूरी ​दुनिया को इस ​दिन बेसब्री से इंतजार है। देश ही नहीं विदेशों में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने अपने तरीके से रामलला का उत्साह मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

इस दिन को भव्य बनाने के लिए अब अमेरिका में भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इस बीच अमेरिका के कई इलाकों में भगवान राम और भव्य मंदिर के विशाल होर्डिंग लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश अयोध्या में बने राम मंदिर के होर्डिंग हजारों मील दूर अमेरिका में करीब 10 से अधिक राज्यों में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के हिंदुओं ने मिलकर श्री राम के जन्मस्थान पर भव्य ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का संदेश प्रदर्शित किया है।

बता दें कि 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी दुनिया अभी से ही राममय होते हुए नजर आ रही है। अमेरिकी हिंदू जीवन में एक बार होने वाले इस आयोजन में भाग लेने के लिए उत्साहित और खुश से हैं। इसके अलावा अमेरिका के हिंदू अमेरिकी समुदाय ने कई कार रैलियां आयोजित की हैं। सा​थ ही 22 जनवरी को कई कार्यक्रमों को आयोजन के लिए भी योजना बनाई है।