Back to News

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग
जगदलपुर 24 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। देर शाम जगदलपुर में कुछ देर के लिए धरती कांप उठी। हालांकि भूकंप से कहीं भी जान माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप का असर कुछ ही सेकेंड तक रहा। भूकंप की आहट से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गये। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता कितनी थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर अड़ावल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। अभी भी लोग घरों से बाहर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 8 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किये। फिलहाल मौसम विभाग नई दिल्ली से रीडिंग मिलने का इंतजार कर रहा है। 

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर बसे संगरेली गांव में भी आज दोपहर 2 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर का पथरागुडा और लालबाग का इलाका भूकंप का केंद्र था।