Back to News

DSP पर नाबालिग कामवाली ने लगाया रेप का आरोप , FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

DSP पर नाबालिग कामवाली ने लगाया रेप का आरोप , FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
गुवाहाटी 18 मार्च 2024 - असम के डेरगांव में 15 साल की घरेलू सहायिका से रेप के आरोप में सीनियर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात DSP ने नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया। वह DSP के घर पर काम करती थी। DSP की पहचान किरण नाथ के तौर पर हुई है। DSP के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

डीएसपी किरण नाथ के खिलाफ IPC की धारा 376 , 506 और पॉक्सो ऐक्ट के सेक्शन 6 के हत केस दर्ज किया गया था। नाबालिग के घरवालों ने शनिवार को गोलाघाट जिले के डेरगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी। पीड़िता के परिवार ने मीडिया को बताया। वह किसी तरह से DSP के आवास से भागकर अपने घर आ गई। उसने हमें सब कुछ बताया तो हमने FIR दर्ज करवाने का फैसला किया।

असम के DGP ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि डेरागांव में लशित बोरफुकन पुलिस अकैडमी में तैनात DSP पर नाबालिग के यौन शोषण के आरोप लगे हैं और केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, सबूतों के आधार पर DSP किरण नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।