Back to News

CM ममता बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने कही यह बात , PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

CM ममता बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने कही यह बात , PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
कोलकाता 14 मार्च 2024 - पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सिर पर चोट लगी है। चोट लगने से वे लहूलुहान हो गईं। जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी अपने घर के परिसर में टहल रही थीं तभी वे गिर गईं। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल उन्हें SSKM अस्पताल ले जाया गया है।  तृणमूल (TMC) ने सोशल मीडिया एक्स पर ममता के माथे पर चोट लगने की तस्वीर शेयर की है। उनके सिर से खून निकल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक, सीएम ममता के जख्म काफी गहरे हैं। इसकी जांच के लिए सीटी स्कैन कराया जाएगा और उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया जा रहा है। फिलहाल मुख्यमंत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर ट्वीट कर ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने लिखा है कि मैं ममता दीदी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। कई दूसरे नेताओं ने भी ममता की तेज रीकवरी की उम्मीद जताई है।