Back to News

जनपद पंचायत हुआ कांग्रेस मुक्त , अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 21 सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

जनपद पंचायत हुआ कांग्रेस मुक्त , अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 21 सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन
भोपाल 04 फरवरी 2024 - लोकसभा चुनाव में अब काफी कम समय बचा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने अपने स्तर में चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पन्ना खजुराहो संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पन्ना की शाहनगर जनपद के 25 में से 21 सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निवास में उनकी मौजूदगी में जनपद अध्यक्ष आशीष खरे , उपाध्यक्ष शिवराज के साथ 21 सदस्य भाजपा में शामिल हुए हैं। जनपद सदस्यों की ज्वाइनिंग के बाद भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, पन्ना खजुराहो लोकसभा सीट पर इस बार इतिहास बनेगा।