वडोदरा 08 अप्रैल 2024 - गुजरात के चिपवाड़ में एक फैमस दुकान में समोसे में गौ मांस भरकर बेचने की खबर से बवाल मच गया है। पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 350 किलो गौ मांस जब्त कर लिया है। FSL की पुष्टि के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि गुजरात के वडोदरा में एक मशहूर समोसे वाला समोसों में स्टफिंग के नाम पर बीफ भरकर बेच रहा था। पुलिस ने उसकी दुकान पर रेड मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं समोसे की स्टफिंग के लिए तैयार किया गया सामान भी बोरी में जब्त किया गया।