नई दिल्ली 15 मार्च 2024 - चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक के बाद तय हो गया हैं कि कल चुनाव आयोग देश भर में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान शनिवार दोपहर 3 बजे करने जा रही हैं।
तारीखों पर फैसला लेने के लिए आज ही 40 मिनट तक चुनाव आयोग के अफसरों की बैठक हुई थी। कल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।