Back to News

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार , गुरुवार को 4538 की जाँच में मिले इतने नए मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार , गुरुवार को 4538 की जाँच में मिले इतने नए मरीज
रायपुर 04 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में गुरूवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले। इनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 13 मरीज हैं। रायगढ़ में 02 , दुर्ग में 01, कोरिया में 01 , राजनांदगांव में 01 केस मिला है। नए केस मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। 

इनमें रायगढ़ में सबसे ज्यादा 44 मरीजों का इलाज चल रहा है। रायपुर में 32 व दुर्ग में 22 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 4538 सैंपलों की जांच की गई।