Back to News

आयुष्मान भारत योजना में बड़ा खेला कर रहे है संविदा कर्मचारी , अगर यही हालत रहा तो,,,

आयुष्मान भारत योजना में बड़ा खेला कर रहे है संविदा कर्मचारी , अगर यही हालत रहा तो,,,
रायपुर 04 फरवरी 2024 - केन्द्र तथा राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने लगातार प्रयास कर रहे हैं। शायद इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ भी किया था। लेकिन पीएम मोदी के सपनों को सकार होने में विभाग के कुछ संविदा कर्मचारी पानी फेर रहे हैं। 

दरअसल में छत्तीसगढ़ में आयुष्ममान भारत योजना की पूरी जिम्मेदारी संविदा कर्मचारियों के कंधे में डाल दी गई है यही वजह है कि संविदा कर्मचारी मनमाने तरीके से हॉस्पिटल संचालकों की अघोषित पेशी लगाते हैं। बात न जमने पर उनके बिलों को रिजैक्ट कर दिया जता है, या लटका दिया जाता हैै।

यही वजह है कि राज्य के हर छोटे से बड़े अस्पताल का इस योजना में भुगतान नहीं हो पा रहा है। हालात यह हो गई है कि जिन अस्पतालों का टोटल बजट ही 7 करोड़ से 10 करोड़ है, उनके भी 1-2 करोड़ जाम हो गए हैं। एक तरफ सरकारी पैसा जाम और दूसरी तरफ बैंक लोन की ईएमआई। इन दिनों अस्पताल संचालकों के लिए सरदर्द बन गई है। 

आयुष्मान भारत योजना में अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं कि जब अस्पतालों में ताला लगना चालू हो जाएंगे।