Back to News

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान , 'भीख नहीं मांगेगी सोनिया गांधी’ , जाने इस बयान का क्या है मतलब

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान , 'भीख नहीं मांगेगी सोनिया गांधी’ , जाने इस बयान का क्या है मतलब
नई दिल्ली 13 जनवरी 2024 - देश के सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रही है ठीक वैसे ही मोदी सरकार को चुनाव जीतने से रोकने के लिए विपक्ष ने INDIA गठबंधन बनाया। लेकिन इस गठबंधन के बीच आपस में नेताओं को तालमेल ही नहीं है। पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है। लगातार विपक्ष की बैठक हो रही है लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग फाइनल नहीं हुआ है। इस विपक्ष के गठबंधन में कांग्रेस व TMC दोनों हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को बेईमान और अहंकारी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में नेता बनी हैं और आज ये महिला उन्हीं लोगों को अहंकार दिखा रही हैं।

अधीर रंजन ने आगे कहा, ‘सोनिया गांधी आपसे भीख नहीं मांगेंगी। एक दिन आपका अहंकार टूट जाएगा। ममता खुद ही कह रही हैं कि वो गठबंधन चाहती हैं। हमें ममता की दया की कोई जरूरत नहीं है। हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं।