Back to News

कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल को दी नई जिम्मेदारी , तत्काल इस राज्य के लिए रवाना होने का आदेश

कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल को दी नई जिम्मेदारी , तत्काल इस राज्य के लिए रवाना होने का आदेश
रायपुर 27 जनवरी 2024 - बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को नई जिम्‍मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को तत्‍काल प्रभाव से बिहार में वरिष्‍ठ पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। भूपेश बघेल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के साथ बिहार की अन्‍य गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। नई जिम्‍मेदारी के साथ पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर से नई दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे और वहां से सीधे बिहार रवाना होंगे।