नई दिल्ली 21 मार्च 2024 - कांग्रेस ने गुरुवार की शाम लोकसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इसमें राजस्थान के लिए भी 6 सीटों पर नाम का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने गंगानगर - एससी से कुलदीप इंदौरा , जयपुर से सुनील शर्मा , पाली से संगीता बेनीवाल , बाड़मेर से उमेदा राम बेनीवाल और झालावाड़-बारां उर्मिला जैन भाया को मैदान में उतारा है।
वहीं सीकर की सीट सीपीआई-एम के लिए छोड़ दिया है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की 12 सीटों पर पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई. पहले दिन दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले दिन जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है।