Back to News

CM साय आज से छत्तीसगढ़ के आकस्मिक दौरे पर , किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री साय का हैलीकॉप्टर

CM साय आज से छत्तीसगढ़ के आकस्मिक दौरे पर , किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री साय का हैलीकॉप्टर

रायपुर 05 मई 2025 - आज से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा है, मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर किसी भी जिले में उतर सकता है। आमजन से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक लेंगे।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे संवाद करेंगे। 31 मई तक समाधान शिविर में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाना है। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।

सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गया है। यह अभियान केवल आवेदन संग्रह या समस्या निराकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राज्य के शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु बन गया है। सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेश की जनता से 40 लाख से अधिक आवेदन-पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें मांग, समस्या और शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल थे।