Back to News

मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबियत , आननफानन में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबियत , आननफानन में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
पटना 15 जून 2024 - बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है. हाथ में तेज दर्द के कारण आनन फानन में उन्‍हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया जहां ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार के हाथ में अचानक से तेज दर्द शुरू हो गया. उन्‍हें तुरंत पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जहां हड्डी विभाग के डॉक्‍टरों की टीम ने उनकी जांच की. नीतीश कुमार पिछले काफी समय से लगातार चुनाव में व्‍यस्‍त चल रहे थे. फिर NDA के महत्‍वपूर्ण घटक के तौर उनके दल JDU और उनकी केंद्र सरकार के गठन में महत्‍वपूर्ण भूमिका रही. उन्‍होंने कई बार दिल्‍ली का दौरा किया. वह 09 जून को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल रहे।

दिल्‍ली से पटना लौटे नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही कैबिनेट की बैठक ली थी. बैठक में उन्‍होंने कई महत्‍वपूर्ण फैसले लिए. इस बीच JDU ने 29 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. इसकी तैयारियां भी चल रही हैं।