कोंडागांव 03 जून 2025 - भाजपा नेता और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के फॉलो की एक गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान वाहन में ड्राइवर अकेले ही सवार था।
हादसा कैसे और किन वजहों से हुआ बांसकोट पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है, वही मृत ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल कर दिया गया है।