Back to News

छत्तीसगढ़ - मंत्री बनने के बाद जश्न नही मनाएंगे यह विधायक , जश्न ना मनाने की बताई यह वजह

छत्तीसगढ़ - मंत्री बनने के बाद जश्न नही मनाएंगे यह विधायक , जश्न ना मनाने की बताई यह वजह

दुर्ग 20 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गई है। बुधवार को साय सरकार को तीन नए मंत्री मिल जाएंगे। आज सुबह 11:00 बजे साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

खबर यह है कि ​विधायक गजेंद्र यादव मंत्री बनने के बाद जश्न नहीं मनाएंगे। दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैगा पारा निवासी बीसे यादव ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद से यादव समाज में शोक की लहर है। 

बताया जा रहा है कि बीसे यादव हेमचंद यादव के राजनीतिक गुरु थे और भाजपा को दुर्ग में स्थापित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने शिवसेना से मोतीलाल वोरा के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। राजनीति में उनकी भी सक्रिय भूमिका रही।