Back to News

छत्तीसगढ़ - नए गेमिंग कानून से उड़ी महादेव सट्टा एप के संचालकों की नींद , खटखटाया अदालत का दरवाजा

छत्तीसगढ़ - नए गेमिंग कानून से उड़ी महादेव सट्टा एप के संचालकों की नींद , खटखटाया अदालत का दरवाजा

रायपुर 23 अगस्त 2025 - ऑनलाइन गेमिंग बैन के बीच महादेव सट्टा ऐप के सरगनाओं में खलबली मची हुई है। छत्तीसगढ़ से जुड़े महादेव सट्टा एप के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आरोपियों ने अदालत से आग्रह किया है कि उन्हें तीन महीने का समय दिया जाए, जिसके भीतर वे स्वयं अदालत में पेश हो जाएंगे।

बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में दोनों आरोपी पहले से ही भारतीय जांच एजेंसियों के शिकंजे में हैं। इनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। अब 03 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत इस आवेदन पर अपना फैसला सुनाएगी। मामले की जानकारी ED की ओर से अधिवक्ता सौरभ पांडे ने दी।

ED अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा कि अगर आरोपी बिना किसी शर्त के पेश होने की बात रखते, तो इस पर विचार किया जा सकता था। लेकिन इस बार भी उन्होंने शर्तों के साथ आवेदन किया है। इस मामले में आगे विशेष न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा।