Back to News

छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास हत्या की वारदात से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास हत्या की वारदात से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

बालोद 10 जून 2025 - डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के ठीक सामने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टिकरापारा निवासी विजय बघेल अपने दोस्त जालम आमदो के साथ शराब पीने गया था। इस दौरान दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर जालम आमदो ने लोहे की रॉड से विजय बघेल के सिर पर जोरदार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी जालम आमदो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामूली विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है।