Back to News

छत्तीसगढ़ की साय सरकार को बताया रिमोट कंट्रोल वाली सरकार , इस बयान के बाद राजनीति हुई तेज

छत्तीसगढ़ की साय सरकार को बताया रिमोट कंट्रोल वाली सरकार , इस बयान के बाद राजनीति हुई तेज
रायगढ़ 07 फरवरी 2024 - मोदी की गारंटी के भरोसे प्रदेश में पांच सालों के बाद फिर से सत्ता में आई भाजपा जहां लोकसभा चुनाव में फिर से जीत को लेकर उत्साहित है तो वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस भाजपा पर तंज कसने से बाज नहीं आ रही है। बुधवार को रायगढ़ दौरे पर पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा के साथ-साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी सीधा हमला बोला। 

बैज ने कहा कि सीएम ना अपनी मर्जी से न कोई योजना बना पा रहे हैं न ही कुछ कर पा रहे हैं। सीएम के ओएसडी से लेकर ऑफिस स्टाफ तक की नियुक्ति दिल्ली से हो रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किस तरह चल रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। 

बैज के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि CM विष्णु देव साय एक के बाद एक करके निर्णय ले रहे हैं मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादे पूरे करते जा रहे हैं जिससे कांग्रेस घबराई हुई है और इस तरह की बयानबाजी कर रही है।