Back to News

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बोर्ड के टॉपर छात्रों से किया बड़ा वादा , अब हैलीकॉप्टर राइड नही बल्कि,,

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बोर्ड के टॉपर छात्रों से किया बड़ा वादा , अब हैलीकॉप्टर राइड नही बल्कि,,
रायपुर 25 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार बोर्ड के टॉपर्स बच्चों को भारत भ्रमण कराएगी। मीडिया से बातचीत करते शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के टॉपर बच्चों को अब हेलीकॉप्टर राइड नहीं कराया जाएगा। बीजेपी सरकार में टॉपर बच्चों को भारत भ्रमण कराया जाएगा।

बता दे कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पिछले कुछ वर्षों से 10वी और 12वी बोर्ड के टॉपर छात्र-छात्राओ को हैलीकॉप्टर राइड करा रही थी जिसे अब साय सरकार ने बदल कर भारत भ्रमण कराने की योजना बनाई है।