Back to News

छत्तीसगढ़ - पटवारी मैडम ने ली 01 लाख की रिश्वत , तहसीलदार ने वापस लौटाए रुपए , विभाग की हो रही है किरकिरी

छत्तीसगढ़ - पटवारी मैडम ने ली 01 लाख की रिश्वत , तहसीलदार ने वापस लौटाए रुपए , विभाग की हो रही है किरकिरी

जगदलपुर 21 जुलाई 2025 - लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने ग्रामीण आदिवासियों से एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जिसका शोर रायपुर तक आ गया, जिसके बाद तहसीलदार ने जो किया वो भी चर्चा का विषय बन गया है।

पूरा मामला बस्तर के लोहांड़ीगुड़ा तहसील का है जँहा पट्टा बनाने के नाम पर पटवारी मैडम ने ग्रामीणों आदिवासियों से लगभग एक लाख रुपए की घुस ली उसके बावजूद पट्टा नहीं बनवाया। जिसकी जानकारी स्थानीय जनपद सदस्य ने तहसीलदार को दी जिस पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने पटवारी मैडम से पैसे लेकर ग्रामीणों को वापस लौटाए।

सवाल उठ रहा है कि क्या रिश्वत रकम लौटाने के बाद महिला पटवारी प्रशासनिक कार्रवाई से बच पाएगी। घटनाक्रम का वीडियो अब वायरल है।

इस मामले में एक नेता का कहना है कि स्थानीय तहसीलदार और जनपद सदस्य बधाई के पात्र हैं लेकिन अब तक पटवारी पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई?