Back to News

छत्तीसगढ़ - ईद के जश्न के दिन सलीम खान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , त्यौहार की खुशियां बदली मातम में

छत्तीसगढ़ - ईद के जश्न के दिन सलीम खान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , त्यौहार की खुशियां बदली मातम में

बिलासपुर 07 जून 2025 - तखतपुर में ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकरीद के दिन अपने घर से दो किलोमीटर दूर सलीम खान ने आत्महत्या कर ली। इससे ईद की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर वार्ड क्रमांक एक चूलघट रोड निवासी सलीम खान उर्फ मंझला ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर का काम करता था शुक्रवार, 6 जून को वह गाड़ी में बिलासपुर हेल्परी करने हुए गया था। गाड़ी खाली करने के लिए खड़ा करने के बाद वह वहां से चला गया। इधर देर रात तक उसका ड्राइवर इंतजार करता रहा।

जब वह वापस नहीं आया तो उसका साथी उसे ढूंढ़ने कुछ दूर तक गया। तब भी कुछ पता नहीं चला तो वह लौट आया। शनिवार सुबह पता चला कि, उसने लिदरी ठाकुर ढाबा के पास फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की विवेचना कर रही है। बकरीद के दिन ही युवक ने फांसी लगाई इससे मामला गंभीर लग रहा है।