Back to News

छत्तीसगढ़ - मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी , अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतने दिन का इंतजार

छत्तीसगढ़ - मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी , अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतने दिन का इंतजार

रायपुर 05 जून 2025 - मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बस्तर संभाग में 27 मई को दस्तक देने के बाद मानसून की गतिविधियां ठहर गई हैं। पिछले आठ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। रायपुर समेत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में सूखा मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर हो गई हैं, जिससे मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अगले चार से पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ में।