Back to News

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा Gajanand App का मुख्य सरगना गिरफ्तार , 600 बैंक एकाउंट फ्रिज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा Gajanand App का मुख्य सरगना गिरफ्तार , 600 बैंक एकाउंट फ्रिज

रायपुर 14 मई 2025 - एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर Gajanand App के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले मुख्य आरोपी नंदलाल लालवानी उर्फ नंदू (57 वर्ष) एवं उसके पुत्र गोविंद लालवानी (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और करीब 60,000 रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सट्टे के पैसों के लेन-देन के लिए 600 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हें अब फ्रीज कर दिया गया है। सट्टे के लेनदेन में 600 से अधिक बैंक खातों का इस्तमाल आरोपियों द्वारा फर्जी सिम कार्ड प्राप्त करने हेतु अन्य व्यक्तियों के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर Gajanand App पर फर्जी पैनल बनाए गए थे।

इस प्रकरण में इससे पहले हर्ष पंजवानी, खूबीराम पटेल, सोनू उर्फ शिवा सेन, एवं शैलेन्द्र सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन चारों के पास से कुल 7 मोबाइल फोन, 1.2 लाख रुपये नकद, चेकबुक, पासबुक, ATM कार्ड तथा सट्टा हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

आरोपियों के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में धारा 4(क) जुआ एक्ट, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की पहुंच राज्य के किन-किन हिस्सों तक फैली है और इसमें और कौन-कौन शामिल है। मामले की जांच जारी है।