Back to News

छत्तीसगढ़ - पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 18 जनवरी 2025 - राजधानी रायपुर के कमल विहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। आरोपी का नाम गजेंद्र यादव बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बताया गया कि, आरोपी पति गजेंद्र यादव ने अपनी पत्नी हेमलता की सीमेंट से भरी बाल्टी मारकर हत्या की है। वहीं आरोपी पति ने अपने छोटे भाई को घटना की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना टिकरापारा थाना इलाके की है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल अभी हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।