Back to News

छत्तीसगढ़ - BJYM के प्रदेशाध्यक्ष को अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलना पड़ा भारी , कारण बताओ नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ - BJYM के प्रदेशाध्यक्ष को अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलना पड़ा भारी , कारण बताओ नोटिस जारी

रायपुर 26 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने DMF (जिला खनिज फाउंडेशन) की राशि को लेकर अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें रवि ने अपनी ही सरकार से DMF (जिला खनिज फाउंडेशन) की राशि गांव में भी देने की मांग की थी। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पार्टी ने उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आपके द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। आपका यह कृत्य अनुशासानहीनता की श्रेणी में आता है। पार्टी ने कहा है कि इस नोटिस के सात दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्यों न आपके खिलाफ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की कार्यवाही की जाए।