कांकेर 11 अप्रैल 2025 - नेशनल हाईवे-30 पर लखनपुरी के पास यात्री बस और बाइक के बीच टक्कर में बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कानापोड निवासी चम्मन तिवारी (19 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नेशनल हाईवे-30 पर लखनपुरी के पास बाइक सवार युवक तेज रफ़्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन सड़क की दूसरी तरफ सामने से आ रही यात्री बस से जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के आगे के हिस्से में बुरी तरह घुस गई. युवक छम्मन की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में बस का शीशा और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।