Back to News

छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के ठिकानों पर ACB और EOW की दबिस , खंगाले जा रहे है दस्तावेज

छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के ठिकानों पर ACB और EOW की दबिस , खंगाले जा रहे है दस्तावेज

सुकमा 10 अप्रैल 2025 - सुकमा जिले में ACB और EOW की टीम ने 6 जगह छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पूर्व MLA और CPI नेता मनीष कुंजाम के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर आज तड़के टीम पहुंची है। सुकमा और कोंटा इन 2 जगहों पर कार्रवाई चल रही है।

बता दें कि प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद कांग्रेस शासन ने हुए कई घोटाले की जांच फाइल ACB और EOW टीम मको सौंपी गई है। जिसके बाद से लगातार राज्य की जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है। 

अबकी बार निशाने पर CPI के बड़े नेता हैं, जिनके घरों पर सुबह से ACB और EOW की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस से जुड़ा हुआ है. तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर छापेमारी के लिए ACB और EOW के 10 से 13 अधिकारी 2 गाड़ी मे स्थानीय पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंचे हैं. कोंटा, एर्राबोर, पलाचलमा के प्रबंधकों के घरों में छापा पड़ा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिर दो टूक कहा है कि भाजपा सरकार की नीति भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर, किसी भी रूप में हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार का आरोपी चाहे कितना ही रसूखदार हो, उसे अपने कृत्यों की सजा मिलकर रहेगी।