Back to News

छत्तीसगढ़ - मुख्य सड़क पर 70 हाथियों के झुंड ने डाला डेरा , आवागमन हुआ ठप्प

छत्तीसगढ़ - मुख्य सड़क पर 70 हाथियों के झुंड ने डाला डेरा , आवागमन हुआ ठप्प

रायगढ़ 13 जुलाई 2025 - रायगढ़ जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 70 से अधिक हाथियों का दल सड़क पार करते नजर आ रहा है. मामला धर्मजयगढ़ वन मंडल की है।

क्षेत्र में बड़ी में विचरण कर रहे हाथियों को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है. हालांकि निगरानी में टीम को परेशानी हो रही है. दरअसल, धर्मजयगढ़ वन मंडल में सीथरा से हाटी मार्ग को बड़ी संख्या में हाथियों का दल पार करते दिखा।

70 से अधिक हाथियों के झुंड में शावकों से लेकर विशालकाय हाथी नजर आए. हाथियों की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई है. हाथियों के सड़क पार करने सड़क पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।