Back to News

छत्तीसगढ़ - सिरफिरे युवक ने तीन युवतियों पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला , तीनो की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - सिरफिरे युवक ने तीन युवतियों पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला , तीनो की हालत नाजुक

बिलासपुर 28 जून 2025 - बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास (ब्लॉक डी-3) में तीन युवतियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। अफरातफरी के बीच पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी तक हमले की असल वजह सामने नहीं आई है और पुलिस आरोपियों की पहचान और हमले के पीछे की मंशा की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। सरकंडा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।